रायपुर। छठ महापर्व के अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने देश और प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे।
अपने शुभकामना संदेश में वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं और गहरी लोक आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने के साथ-साथ परिवार और समाज के प्रति अपने मूल्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि छठ जैसे लोकपर्व हमारी सभ्यता और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार तथा धार्मिक मान्यताओं से परिचित कराते हैं।
वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन अवसर हर परिवार के जीवन में खुशहाली लाए और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता की भावना मजबूत हो।
