Saturday, July 25, 2026

समाजसेवी वीरेंद्र सिंह राजपूत को अंतिम नमन, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

Share

रायपुर |
क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने धमधा विकासखंड के परपोडी निवासी समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे राजपूत परिवार के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत समाजहित के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे। वे हर सुख-दुख में समाज के लोगों के साथ खड़े रहते थे और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम के दौरान तोमर ने स्वर्गीय राजपूत की धर्मपत्नी शारदा राजपूत तथा उनके पुत्र देवेंद्र सिंह राजपूत और नागेंद्र सिंह राजपूत से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के साथ राजसिंह हाड़ा, प्रभात सिंह और अमित सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इसके अलावा वीरेंद्र सिंह तोमर ने खेलावन सिंह, गौकरण सिंह, भोला सिंह, सोनू सिंह, रमेश सिंह, योगेश सिंह, पिंटू सिंह, रौनक सिंह, लक्की सिंह सहित बैस परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read more

RNews