Tuesday, July 14, 2026

दिल्ली में मशहूर गायक गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Share

दिल्ली में मशहूर गायक गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: देश की राजधानी के वीआईपी और व्यस्त इलाकों में भी बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में देखने को मिला। यहाँ गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने पंजाबी गायक गुरु रंधावा के ’24 एचएस फिटनेस’ (24 Hse Fitness) जिम को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने जिम के बाहर पहुँचते ही करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि गोलियां लगने से जिम के सामने के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

सलमान खान से नजदीकी बनी वजह? वायरल ऑडियो में बड़ा दावा

घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल होने लगी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

सभी एंगल्स से जांच: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दावों की भी गहराई से तफ्तीश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह साफ हो पाएगी।नई दिल्ली: देश की राजधानी के वीआईपी और व्यस्त इलाकों में भी बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में देखने को मिला। यहाँ गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने पंजाबी गायक गुरु रंधावा के ’24 एचएस फिटनेस’ (24 Hse Fitness) जिम को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस: हमलावरों की पहचान करने के लिए जिम और उसके आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने जिम के बाहर पहुँचते ही करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि गोलियां लगने से जिम के सामने के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

सलमान खान से नजदीकी बनी वजह? वायरल ऑडियो में बड़ा दावा

घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल होने लगी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

  • सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस: हमलावरों की पहचान करने के लिए जिम और उसके आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
  • सभी एंगल्स से जांच: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दावों की भी गहराई से तफ्तीश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह साफ हो पाएगी।

Read more

RNews