रायपुर: सनातन परंपरा के पावन पर्व रथदूज के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के काफिले में नई टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल की गई। इस अवसर पर रायपुर के भाठागांव स्थित उनके निवास “साईंविला” में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
वाहन को ट्रेलर से उतारने के बाद मुख्य आचार्य पंडित धीरज शास्त्री की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। आचार्य अखिलेश शुक्ला, पंडित संदीप महाराज, जयप्रकाश पांडेय, शाश्वत ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा और पंडित कृष्णा पयासी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए वाहन का पूजन कर सुख, समृद्धि और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस दौरान देवी-देवताओं, गौमाता और परिवार की वरिष्ठ सदस्य माताश्री सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद भी लिया गया।
पूजा-अर्चना में वीरेंद्र सिंह तोमर अपनी धर्मपत्नी शुभ्रा तोमर, रोहित तोमर, भावना सिंह तोमर तथा परिवार के अन्य सदस्यों—अनुभव सिंह तोमर, विक्रमादित्य सिंह तोमर, अर्ची सिंह तोमर और कृषा सिंह तोमर—के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी, सहयोगी और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नए वाहन के आगमन पर तोमर परिवार को शुभकामनाएं दीं और रथदूज के पर्व की बधाई दी। धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन आस्था और परंपरा का प्रतीक बना।
