रायपुर।
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन 14 अगस्त को समर्थकों और संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मनाया। जन्मदिन के अवसर पर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने गिरौदपुरी धाम पहुँचकर गुरु बाबा घासीदास जी का दर्शन-पूजन किया तथा गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा रायपुर के कबीर नगर और उरकुरा क्षेत्र में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुँचकर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।
वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म 14 अगस्त 1981 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की कागा तहसील के ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर एवं सुशीला तोमर के परिवार में हुआ था। बचपन में ही उनका परिवार छत्तीसगढ़ आ गया था। वर्ष 1990 से तोमर परिवार ने छत्तीसगढ़ को अपनी कर्मभूमि बनाया और यहीं स्थायी रूप से निवास करने लगा। वीरेन्द्र सिंह तोमर की शिक्षा-दीक्षा भी छत्तीसगढ़ में ही हुई।
आधी रात से शुरू हुआ जन्मदिन का जश्न
वीरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिन का उत्सव 13 अगस्त की देर रात से ही शुरू हो गया था। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से रायपुर पहुँचे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों और समर्थकों ने उनके निवास पर आतिशबाजी के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।
गिरौदपुरी धाम पहुँचकर की पूजा-अर्चना
जन्मदिन के दिन शुक्रवार की सुबह वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने घर में स्थापित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने अपनी माता सुशीलादेवी तोमर के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वे अपने साथियों के साथ गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुए।
रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। गिरौदपुरी धाम पहुँचने के बाद वीरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरु बाबा घासीदास जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। गुरु गद्दी के सामने मत्था टेककर उन्होंने क्षमा-प्रार्थना की और आगामी जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
कबीर नगर में सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल
रायपुर के कबीर नगर फेस-4 में समर्थकों और क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से हनुमान जी महाराज के मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। वीरेन्द्र सिंह तोमर भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में उपस्थित लोगों से मुलाकात की।
इसके बाद शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे उनका काफिला उरकुरा बस्ती पहुँचा, जहाँ बड़ी संख्या में समर्थक और चाहने वाले उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह तोमर ने उरकुरा निवासी सुनील सानिया के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया और केक काटा।
होटल में मिला सरप्राइज
रात्रि भोजन के लिए जब तोमर परिवार वीआईपी रोड स्थित होटल पहुँचा, तो वहाँ होटल स्टाफ ने भी उन्हें सरप्राइज दिया। होटल कर्मचारियों ने अचानक केक मंगवाकर वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं उनके परिजनों के साथ जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस अप्रत्याशित आयोजन से परिवार को सुखद अनुभव हुआ।
देर रात तक बधाई देने पहुँचते रहे समर्थक
भाटागांव स्थित साईंविला के तोमर बंगले में भी देर रात तक समर्थकों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान लोगों ने पुष्पगुच्छ, बुके और पौधे भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने केक काटकर भी अपनी खुशी जाहिर की।
जशपुर में पौधरोपण और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था
वहीं, क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों के साथ मनाया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया तथा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की।
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्किट हाउस गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महामंत्री राजकुमार सिंह, अभय सिंह, प्रवक्ता परमहंस सिंह, वरिष्ठ सचिव पवन सिंह, जिला सचिव हीरा सिंह, पन्नालाल सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह, सूरज सिंह, सह सचिव संदीप सिंह, रामानंद सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संकेत सिंह, महामंत्री आशुतोष, सचिव प्रशिक्षित नाथ शाहदेव, मीडिया प्रभारी दीपेश सिंह, मुकेश, हेमंत सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
