रायपुर। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से उनके प्रशंसकों और देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके देशप्रेम और सैनिकों के प्रति समर्पण को याद किया।
वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नाना पाटेकर ने अभिनय के अलावा देश और भारतीय सेना के प्रति भी अपना विशेष जुड़ाव दिखाया। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने जवानों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके साथ समय बिताया।
उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर बेहतरीन निशानेबाज थे। फिल्म ‘प्रहार’ की तैयारी के दौरान उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ करीब तीन वर्षों तक प्रशिक्षण लिया था।
कारगिल युद्ध के दौरान नाना ने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से संपर्क कर मोर्चे पर जाने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद उन्होंने अगस्त 1999 में नियंत्रण रेखा के आसपास जवानों के साथ समय बिताया और बेस अस्पताल में भी सेवाएं दीं।
तोमर ने कहा कि नाना पाटेकर का देश के जवानों के प्रति सम्मान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, “नाना जैसे सैनिक कभी मरा नहीं करते। कल भी जिंदा थे, आज भी हैं और आने वाले कल में भी जिंदा रहेंगे।”
