Tuesday, October 13, 2026

करणी सेना के सनातन प्रकोष्ठ की कमान संभालेंगी ममता द्विवेदी

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना अपने संगठनात्मक विस्तार को लेकर लगातार सक्रियता बढ़ा रही है। संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की इसी कवायद के तहत ममता द्विवेदी को क्षत्रिय करणी सेना के सनातन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में लिया गया है।

ममता द्विवेदी रायपुर की रहने वाली हैं और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। संगठन में सनातन प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनसे प्रदेश में इस प्रकोष्ठ की गतिविधियों को विस्तार देने की उम्मीद की जा रही है।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को विभिन्न क्षेत्रों और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया अभी जारी है। आने वाले दिनों में बनाए गए अन्य प्रकोष्ठों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। संगठन का प्रयास है कि जिम्मेदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाए।

ममता द्विवेदी की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना के सनातन प्रकोष्ठ को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन की आगामी गतिविधियों और अन्य प्रकोष्ठों में होने वाली नियुक्तियों पर अब सभी की नजर रहेगी।

Read more

RNews