नई दिल्ली | 10 जून 2026 देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता की रसोई का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। पिछले 3 महीनों के भीतर घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल विपणन कंपनियों द्वारा किए गए हालिया संशोधनों के बाद घरेलू गैस सिलेंडर ₹89 तक महंगा हो चुका है, जिसके बाद अब देश के कई हिस्सों में इसकी कीमत ₹1,000 के करीब पहुंच गई है।
- 3 महीने में दो बड़े झटके
गैस की कीमतों में हाल ही में दो बार बड़ी बढ़ोतरी की गई है:
- 7 मार्च: कीमतों में ₹60 का बड़ा इजाफा किया गया।
- 7 जून: घरेलू रसोई गैस के दाम ₹29 और बढ़ा दिए गए।
इस लगातार हुई बढ़ोतरी के कारण विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे “गरीब विरोधी आर्थिक नीति” बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
- प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर के ताजा रेट:
- दिल्ली – ₹942
- मुंबई – ₹941.50
- कोलकाता – ₹968
- बेंगलुरु – ₹944.50
- हैदराबाद – ₹994
- रायपुर – लगभग ₹1,013 (स्थानीय करों और परिवहन लागत के अनुसार)
- सरकार की दलील: “हम दे रहे हैं ₹700 की छिपी हुई सब्सिडी“
बढ़ते दामों पर मचे सियासी घमासान के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपना रुख साफ किया है। मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि वैश्विक संकट (पश्चिम एशिया युद्ध और सप्लाई चेन में बाधा) के बावजूद भारत में दुनिया की सबसे सस्ती कुकिंग गैस मिल रही है।सरकार के मुताबिक, ₹29 की यह हालिया बढ़ोतरी एक सामान्य परिवार के लिए महज ₹1 प्रतिदिन या प्रति व्यक्ति सिर्फ 20 पैसे प्रतिदिन का ही अतिरिक्त बोझ है।
