रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मुंबई में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी उनके साथ उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान जैसे ही वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपना परिचय देते हुए “छत्तीसगढ़” का उल्लेख किया, बागेश्वर धाम सरकार ने मुस्कुराते हुए कहा, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” इसके बाद उन्होंने वीरेन्द्र सिंह तोमर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया तथा उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे सनातन धर्म की सेवा में निरंतर लगे रहें। साथ ही उन्होंने आशीर्वचन देते हुए कहा, “दुश्मनों का समूल नाश हो।”
बताया गया कि बागेश्वर धाम सरकार ने यह भी कहा कि जो लोग उनके विरोधी हैं या अहित की भावना रखते हैं, उनके नकारात्मक प्रयास समाप्त होंगे तथा अंततः सत्य की विजय होगी। इस आशीर्वाद को वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने लिए जनसेवा और सनातन संस्कृति की सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया।
मुलाकात के बाद वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि संत का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि संत श्री के मुखारविंद से निकले शब्दों ने उन्हें समाज, सनातन संस्कृति और जनहित के कार्यों के लिए नई ऊर्जा प्रदान की है।
https://www.instagram.com/reel/Da7ENeMsewB
उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान अपने अधिकारों, युवा अपने भविष्य और आम नागरिक न्याय व सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय में संत का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सनातन संस्कृति, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद इस अभियान को नई ऊर्जा और नई दिशा देगा।
अंत में उन्होंने कहा कि उनके लिए छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान सर्वोपरि है और जनता की आवाज़ ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने “जय बागेश्वर धाम सरकार”, “जय क्षत्रिय धर्म”, “जय सीताराम” और “जय छत्तीसगढ़ महतारी” के उद्घोष के साथ कहा कि “रात चाहे कितनी भी अंधेरी क्यों न हो, सुबह अवश्य होती है।”
