राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के दौरान श्री कल्याणिका देवस्थानम में महानवमी के अवसर पर विशेष चंडी हवन आयोजित किया जाएगा। डोंगरगांव मार्ग स्थित मंदिर में 19 अक्टूबर को रात 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक हवन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
मंदिर में 11 अक्टूबर से नवरात्रि के धार्मिक आयोजन शुरू होंगे। पहले दिन सुबह 11:30 बजे घट पूजन, गौरी-गणेश पूजन और देवी पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए ज्योत प्रज्वलन की व्यवस्था रहेगी।
बाबा निर्वाण अनंतानंद उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में प्रतिदिन शाम 5 बजे चंडी पाठ और शाम 7 बजे महाआरती होगी। 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे भजन संध्या रखी गई है।
नवरात्रि के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे माताजी का महाभिषेक, अर्चना और ध्वज पूजन होगा। विजयदशमी पर महाआरती के बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
